नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
टेंपो चालकों पर लाखों की ज्वेलरी चोरी का आरोप,रिपोर्ट दर्ज
नैनी, प्रयागराज,। औद्योगिक क्षेत्र नैनी में टेंपो चालकों द्वारा लाखों रुपये के गहने चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने औद्योगिक थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार, सत्येन्द्र दुबे पुत्र विश्वनाथ प्रसाद दुबे निवासी बी/2 21/22 शिवाजी। पार्क, एडीए कॉलोनी,गुरुवार को अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ नैनी एडीए मोड़ से एक ऑटो में सवार हुए थे।
ऑटो में चालक सहित दो अन्य युवक पहले से मौजूद थे, जो बारी-बारी से वाहन चला रहे थे।पीड़ित का आरोप है कि रामपुर के आगे मुंगारी टोल प्लाजा से पहले ऑटो चालक ने वाहन खराब होने की बात कहकर उन्हें बीच रास्ते में उतार दिया और बिना किराया लिए ही तेजी से वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद जब उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे कई लाख रुपये के गहने गायब थे।घटना की सूचना तत्काल औद्योगिक थाने में दी गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले में जांच पड़ताल कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए गहनों की बरामदगी की मांग की है।
स्वतंत्र प्रभात Public Safety Advisory Naini Industrial Zone Theft Auto Driver Allegation Case Jewellery Stealing Incident Prayagraj Crime Update ADA Colony Passenger Complaint Shivaji Park Resident Report Mugari Toll Plaza Episode Highway Drop Off Suspicion Family Travel Mishap FIR Registration News Law Enforcement Probe Valuable Ornaments Missing Rampur Route Controversy Urban Transport Fraud Uttar Pradesh Police Action Industrial Thana Investigation Criminal Offence Filing Rapid Escape Accusation Local Crime Bulletin

Comments