नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिद्धार्थनगर में 286 किसानों को मिले डीजल पंप सेट : मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत हुआ वितरण
सिद्धार्थनगर, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत पूर्व निर्मित 2015-16 से उथले नलकूप पर पम्पसेट स्थापना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद सिद्वार्थनगर के लिए कुल आवंटित 344 पम्पसेट के सापेक्ष 286 पम्पसेट का वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। बिना गारन्टी के 05 लाख तक ऋण उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान सम्मान निधि देकर अच्छे ढंग से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को सिंचांई करने में काफी असुविधा होती थी। खर्च कम करने के उद्देश्य से पम्पसेट का वितरण किया जा रहा है।
जिससे किसानों को सिचांई करने में आसानी होगी तथा बचत भी होगी। जब किसान समृद्ध होगा तभी देश व प्रदेश विकसित होगा । सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई सिद्वार्थनगर द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानो के मध्य दी गयी तथा सिंचाई सुविधा का लाभ लेकर किसानो को नकदी फसल जैसे फल, गन्ना, सब्जी, केला की खेती करने हेतु प्रेरित किया गया तथा शेष 58 डीजल पम्पसेट की आपूर्ति प्राप्त होते ही होली बाद वितरण होने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, गौरव कुमार सिंह प्रवेश कुमार, विनोद कुमार त्रिपाठी अवर अभियन्ता शेषनरायन मिश्र, जमाल अहमद, सन्तोष कुमार पंकज चौधरी, रमेश कुमार सिंह बोरिंग टेक्नीशियन, अब्दुल खालिक आदि उपस्थित रहे ।
स्वतंत्र प्रभात Siddharthnagar Agriculture Support Mukhyamantri Laghu Sinchai Yojana Diesel Pump Set Distribution Jagdambika Pal Presence Balram Singh CDO Ambedkar Sabhagar Event Irrigation Infrastructure Boost Farmer Income Enhancement Rural Development Initiative Financial Year 2025 26 Allocation Tube Well Installation Scheme Cash Crop Promotion Drive Sugarcane Vegetable Cultivation Banana Farming Encouragement Rajmani Verma DDO Minor Irrigation Department Briefing Groundwater Facility Upgrade Krishi Productivity Mission Uttar Pradesh Welfare Program

Comments