कांस्टेबल दीपक कुमार गुप्ता हुए सम्मानित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। सुमित्रा देवी ग्रामीण सेवा संस्थान के तत्वावधान में सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए कांस्टेबल दीपक कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह संस्थान के कार्यालय, नंदन तालाब में आयोजित किया गया।
कांस्टेबल दीपक कुमार गुप्ता, जो पूर्व में चौकी अरेल, नैनी, प्रयागराज में सिपाही के पद पर कार्यरत रहे हैं और वर्तमान मेंजेल चौकी में तैनात हैं, को उनके उत्कृष्ट सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।संस्थान की ओर से पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
 
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि दीपक गुप्ता ने अपने पद पर रहते हुए कोरोना काल तथा महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा कर सराहनीय कार्य किया है। उनके इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए संस्थान द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अजय श्रीवास्तव, गुलाब कुशवाहा, बाबूजी यादव, नीरज शर्मा एवं उमेश सेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दीपक गुप्ता के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें