बसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान के तहत द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर ने की गोष्ठी
बरेली में द्वारकेश चीनी मिल और गन्ना विकास परिषद नवाबगंज ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान के तहत कृषक गोष्ठी आयोजित की। किसानों को उन्नत किस्म, ट्रेंच विधि, उर्वरक संतुलन और रोग प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी गई
बरेली / द्वारकेश चीनी मिलऔर गन्ना विकास परिषद् नवाबगंज द्वारा आज दिनांक 27-02-2026 को विकासखंड भदपुरा की ग्राम पंचायत कटैया बलदेव सिंह में बसंत कालीन गन्ना बुवाई हेतु वृहत गन्ना कृषक सामूहिक सभा का आयोजन किया गया,।
जिसमें सहायक महा प्रबंधक गन्ना, उप प्रबंधक गन्ना,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नवाबगंज द्वारा गन्ना कृषकों को गन्ना बुवाई संबंधी तकनीकी जानकारी दी गई जिसमें स्वीकृत गन्ना किस्मों जानकारी/ पहचान,ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई , संतुलित उर्वरक का प्रयोग एवं रोग/कीट प्रबंधन तथा बेहतर पेड़ी प्रबंधन द्वारा गन्ना उत्पादन बढ़ाने हेतु कृषकों को बताया गया।
गन्ने की फसल के साथ सह खेती करने पर भी किसानों को बताया गया गन्ना किसानों को अस्वीकृत गन्ना प्रजातियों को विस्थापित करते हुए उन्नतशील गन्ना किस्मों की बुवाई करने का सुझाव दिया गया तथा गहरी जुताई का गन्ना बुवाई में खास महत्व एवं बुवाई से पहले बीज गन्ना का उपचार अनिवार्य रूप से करके फसल को रोग कीट मुक्त रख कर गन्ने की फसल से अधिक उत्पादन लेने तथा गन्ना किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। द्वारकेश चीनी मिल के नवाबगंज परिषद क्षेत्र के क्षेत्रीय गन्ना अधिकारी, गन्ना पर्यवेक्षक एवं बड़ी संख्या में गन्ना किसान सामूहिक सभा में उपस्थित रहे।
स्वतंत्र प्रभात bareilly news Dwarikesh Sugar Mill Ganna Vikas Parishad Nawabganj Sugarcane Sowing Campaign 2026 Basantkalin Ganna Buwai Bhadoora Block Katia Baldev Singh Village Sugarcane Farmers Meeting UP Agriculture News Sugarcane Farming Tips गन्ना बुवाई अभियान बरेली समाचार गन्ना किसान गोष्ठी उन्नत गन्ना किस्म उत्तर प्रदेश कृषि समाचार

Comments