Siddharthnagar के प्रेम नारायण पांडेय को पीएचडी की उपाधि

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत उसका बाज़ार के सुभाष नगर वार्ड के निवासी प्रेम नारायण पांडेय को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय  से शिक्षाशास्त्र विषय में विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि मिली  है। स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद पांडेय के पुत्र प्रेम नारायण की इस  उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
 
अपनी इस सफलता पर डॉ. प्रेम नारायण पांडेय ने  इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, परिजनों के निरंतर स्नेह और अपने मित्रों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन के बिना शोध का यह दुर्गम पथ पूर्ण कर पाना संभव नहीं था।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें