गरीबों एवं जरूरतमंदों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं  उपलब्ध हो रही हैं: विधायक विनय वर्मा

अतरी बाजार पीएचसी के निकट आयोजित चिकित्सा शिविर का किया उद्घाटन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर,  विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के अतरी बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी ) के निकट  शुक्रवार को आयोजित चिकित्सा शिविर का  मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा  ने  फीता काटकर उद्घाटन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने  कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया, जिसमें क्षेत्र की माताओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

 उन्होंने कहा कि  बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ एवं  स्वास्थ्य मंत्री  ब्रजेश पाठक  के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं।

प्रदेश सरकार की पहल से अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और निःशुल्क उपचार उपलब्ध हो रहा है, जिससे गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। इस अवसर पर  मुख्य चिकित्सा अधिकारी रजत कुमार चौरसिया, चिकित्सा अधीक्षक शोहरतगढ़  सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

About The Author

Post Comments

Comments