चौपाल में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी
पात्र लाभार्थियों को सामूहिक विवाह, आयुष्मान कार्ड व पेंशन योजनाओं के लिए किया गया प्रेरित
सिद्धार्थनगर । शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत नीबी में शुक्रवार को प्रभारी सचिव गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुये सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर पात्रों को लाभान्वित होने के लिये प्रेरित किया गया। सचिव गौरव श्रीवास्तव ने सामुहिक विवाह, शादी अनुदान,आयुष्मान कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय फार्मर रजिस्ट्री आदि योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया। पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए चौपाल का आयोजन गांव में किया जा रहा है जिससे पात्र लाभार्थी योजना का लाभ उठाएं।
लेखपाल राम भरत ने कहा कि सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लेना चाहिए जिससे केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड के पात्र आनलाइन फार्म भर दें जिससे उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सहायता मिल सके।वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन पाने के लिए आनलाइन आवेदन फार्म भरकर जमा कर दें।इस दौरान ग्राम प्रधान शीला चौरसिया, राज चौरसिया, पंचायत सहायक माया गुप्ता, बीपत, खैरून्निशा, सुनीता , सुभाष अर्जुन, रामराज आदि उपस्थित रहे।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात siddharthnagar news Shohratgarh Block Neebi Gram Panchayat Gram Panchayat Chaupal Government Schemes UP Ayushman Card Registration Farmer Registry UP Samuhik Vivah Yojana Pension Scheme UP Shadi Anudan Yojana Rural Development Program Panchayat Meeting News सिद्धार्थनगर समाचार चौपाल कार्यक्रम सरकारी योजना जानकारी

Comments