पूर्व मुख्यमंत्री के पोते वीर सोरेन के आकस्मिक निधन से नारायणपुर में छाया शोक
जेएमएम नेताओं ने व्यक्त की गहरी संवेदना
नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:- पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के अचानक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भी गहरा दुःख व्याप्त है।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि ऐसी त्रासदी किसी भी परिवार को भीतर तक तोड़ देती है और इसकी भरपाई संभव नहीं होती। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस कठिन समय में परिजनों के साथ खड़े हैं।
वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि उनका राजनीतिक सफर शिबू सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के मार्गदर्शन में आगे बढ़ा है, ऐसे में यह घटना उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर भी गहरे रूप से मर्माहत कर रही है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
swatantra prabhat Swatantra Prabhat Lucknow Champai Soren Veer Soren Demise Narayanpur Jamtara News Jamtara Jharkhand News Jharkhand Mukti Morcha JMM Leaders Reaction Jharkhand Political News Shibu Soren Condolence Message Jharkhand Former CM Family News Jharkhand Breaking News नारायणपुर समाचार जामताड़ा खबर वीर सोरेन निधन चंपई सोरेन परिवार जेएमएम शोक संदेश झारखंड ताजा खबर

Comments