दो बच्चियों संग दुष्कर्म की कोशिश मामले मे बुजुर्ग हिरासत मे
बस्ती। बस्ती जिले केकोतवाली थाना क्षेत्र मे जामडीह के निकट प्राइमरी स्कूल मे पढ़ने जा रही 11 व 8 साल की दो मासूम बच्चियों को गलत नीयत से उठा लिये जाने के मामले मे सनसनीखेज मामले मे कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज किया है। घटना की जानकारी होने पर बच्चियों के परिजनों ने डायल 112 को काल किया। एक घण्टे बाद दोनो बच्चियां बरामद हुईं।
बताया गया कि आरोपी के चंगुल से छूटकर बच्चियों ने आपबीती बयां किया। बच्चियों से दुष्कर्म की कोशिश किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। घटना के बाद दोनो बच्चियों के परिजन कोतवाली पहुंचे, काफी देर तक गहमा गहमी होती रही। इस मामले मे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने हिरासत मे लिया है। इसका नाम लक्ष्मीनारायण यादव बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी और बच्चियों व परिजनों से भी घटना के बारे मे जानकारी ली गई।
आरोपी फैजाबाद से सरकारी नौकरी से सेवावित्त बताया जा रहा है। यह भी जानकारी मिल रही है कि आरोपी को बचाने के लिये कुछ लोग लगातार पुलिस के संपर्क मे हैं। कोतवाल के मो.न. पर बात की गई तो पता चला वे बाहर गये हैं। फोन अटेन्ड करने वाले ने बताया कि आरोपी का नाम और कार्यवाही की उनकों जानकारी नही है। क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि बच्चियों को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण और अब तक जांच मे सामने आये तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही जारी है। एक व्यक्ति को हिरासत मे लेकर पूछताछ जारी है।
swatantra prabhat uttar pradesh police up crime news basti crime news Swatantra Prabhat Lucknow यूपी ताजा खबर Basti Kotwali Jamdih Basti Minor Girls Case Attempted Rape Case Crime Against Children Basti Police Action Dial 112 UP CWC Case बस्ती अपराध समाचार कोतवाली थाना बस्ती नाबालिग बच्चियां मामला दुष्कर्म की कोशिश पुलिस हिरासत

Comments