गौरा के पास भीषण सड़क हादसा : कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत

हर्रैया क्षेत्र के कई लोग गंभीर घायल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्तीजिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा गांव के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। कार और ट्रैक्टर के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कार सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग हरैया थाना क्षेत्र के कोहले गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग तत्काल राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में इस हादसे के बाद लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें