Haryana: हरियाणा में नौकरी के नाम पर रिश्वत लेने वाला अधिकारी सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले में पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समिति) में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पैक्स के असिस्टेंट रजिस्ट्रार ऋषि महाजन को हरियाणा सहकारिता विभाग ने सस्पेंड कर दिया है।

आरोप है कि असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के साथ मिलकर गांव पाडला के एक युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बताया गया कि आरोपियों ने पहले ही 70 हजार रुपये ले लिए थे और शेष 30 हजार रुपये लेते समय रंगे हाथ पकड़े गए।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ा

वीरवार को ACB की टीम ने जाल बिछाकर दोनों अधिकारियों को 30 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई थी।

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 हिरासत में Read More Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 हिरासत में

इसके बाद सहकारिता विभाग के एसीएस द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया।

Federation of Central Universities Staff (FOCUS) के राष्ट्रीय सचिव पद पर देवाशीष चक्रवर्ती मनोनीत Read More Federation of Central Universities Staff (FOCUS) के राष्ट्रीय सचिव पद पर देवाशीष चक्रवर्ती मनोनीत

वेतन और मुख्यालय पर क्या असर?

सामाजिक माध्यम में टी एम पी के कि खिलाफ अफवाह फैलने वालो पर थाने में शिकायत दर्ज Read More सामाजिक माध्यम में टी एम पी के कि खिलाफ अफवाह फैलने वालो पर थाने में शिकायत दर्ज

निलंबन अवधि के पहले छह महीनों तक ऋषि महाजन को अवकाश वेतन और महंगाई भत्ते के बराबर राशि के रूप में निर्वाह भत्ता मिलेगा, जो उन्हें आधे वेतन के आधार पर देय होगा। यदि निलंबन छह माह से अधिक चलता है, तो जीवन निर्वाह भत्ता जारी रखने के लिए उन्हें प्रमाण देना होगा कि वे किसी अन्य रोजगार या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं।

निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला स्थित रजिस्ट्रार सहकारी समितियां हरियाणा के कार्यालय में रहेगा। बिना पूर्व अनुमति के वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

शिकायतकर्ता ने की थी शिकायत

इस मामले में गांव पाडला निवासी मांगेराम ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पोते अभिमन्यु को पैक्स में नौकरी दिलाने के बदले एक लाख रुपये की मांग की गई थी। शिकायत के बाद एसीबी ने ट्रैप लगाकर 30 हजार रुपये लेते समय दोनों अधिकारियों को पकड़ लिया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार