दुद्धी पुलिस / साईबर टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों को मिले साइबर फ्रॉड की धनराशि ,लोगों ने किया टीम की भूरि भूरि प्रसंशा

दुद्धी क्षेत्र का मामला, पीड़ित ने लिया राहत की सांस

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

दुद्धी / सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी रामलखन पुत्र रामदेव निवासी टेढ़ा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के फोन पर अज्ञात नम्बर से कॉल कर डरा-धमकाकर साइबर फ्रॉड कर ₹21,000/- रुपये की धनराशि ठगी कर ली गई थी। इसी क्रम में आवेदक अजय कुमार पुत्र महावीर प्रसाद निवासी दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात कॉलर द्वारा MPOCKET लोन ऐप कंपनी के नाम से QR कोड के माध्यम से ₹1,799/- रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। दोनों प्रकरणों में NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गई। 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी एवं साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंकों से पत्राचार किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार होल्ड कराई गई धनराशि ₹21,000/- रुपये रामलखन उपरोक्त एवं ₹1,799/- रुपये अजय कुमार उपरोक्त के मूल बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। 

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर Read More पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र, क्षेत्राधिकारी दुद्धी एवं थाना दुद्धी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।धनराशि वापस कराने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल मन्तोष कुमार, महिला कांस्टेबल संध्या यादव शामिल रहे। 

अंतरराष्ट्रीय/क्रॉस-बॉर्डर अवैध ड्रग तस्करी सिंडिकेट पर सोनभद्र पुलिस का सतत प्रहार Read More अंतरराष्ट्रीय/क्रॉस-बॉर्डर अवैध ड्रग तस्करी सिंडिकेट पर सोनभद्र पुलिस का सतत प्रहार

साइबर जागरूकता हेतु पुलिस की अपील -किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें। साथ ही www.cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

साइबर फ्रॉड के विरुद्ध पिपरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ठगी के रुपये  पीड़ित को कराए  वापस Read More साइबर फ्रॉड के विरुद्ध पिपरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ठगी के रुपये पीड़ित को कराए वापस

जागरूक रहिये............सुरक्षित रहिये

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार