महाराष्ट्र का अभियुक्त प्रयागराज में गिरफ्तार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज।  महाराष्ट्र राज्य के जनपद बीड अन्तर्गत थाना शिरुर (कासर) पर पंजीकृत मु0अ0सं0-55/2025 धारा-109/115(2)/118(1)/117(2)/352/351(3)/189(2)/191(2)/191(3)/190 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त सतीश उर्फ खोक्या निराल्या भोसले निवासी झापेवाड़ी क्षेत्र तहसील शिरुर (कासर) जनपद बीड राज्य महाराष्ट्र को कमिश्नरेट प्रयागराज के जोन गंगानगर एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र पुलिस का सहयोग करते हुए दिनांक-13/03/2025 को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस अधीक्षक बीड राज्य महाराष्ट्र द्वारा अभियुक्त सतीश उर्फ खोक्या निराल्या भोसले उपरोक्त को गिरफ्तार करने में एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासों की प्रशंसा की गयी तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गयी थी। इसी क्रम में आज दिनांक-24.02.2026 को पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उक्त पुलिस टीम को शुभकामनाएं दी गयी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें