सिद्धार्थनगर में मोटर साइकिल और ई रिक्शा की आमने - सामने की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के बर्डपुर अलीगढ़वा मार्ग पर शिवपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसा में दो घायल हो गए, जिसमें एक की मौत। मिली जानकारी के अनुसार शिवपुर गांव के सामने कपिलवस्तु से बर्डपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और ई रिक्शा के बीच टककर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चैनपुर से बर्डपुर जाने वाले मार्ग पर मोटरसाइकिल ई रिक्शा आ रहा था कि अचानक मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार उछलकर कुछ दूर पर जाकर गिरा एवं ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में किसन प्रजापति पुत्र तीरथ ग्राम रसूलपुर टोला शिवपुर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बर्डपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल सुरेश विश्वकर्मा पुत्र चेतराम निवासी नौनहवा बर्डपुर नंबर छह थाना कपिलवस्तु का बताया जाता है, घायल सुरेश की नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है,

Comments