नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में जाँच हेतु मजिस्ट्रेट नामित, साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश
आत्मह्त्या मामले में किसी भी व्यक्ति के पास कोई साक्ष्य हो तो उप जिलाधिकारी कार्यालय में बयान आदि प्रस्तुत करने के निर्देश
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
जिला मजिस्ट्रेट, सोनभद्र के आदेशानुसार उप जिलाधिकारी मुख्यालय-सोनभद्र प्रदीप कुमार यादव को जाँच हेतु मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। आदेश के अनुपालन में उप जिलाधिकारी मुख्यालय-सोनभद्र प्रदीप कुमार यादव द्वारा जाँच एवं साक्ष्य संकलन कार्य किया जा रहा है।
जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि छपका, राबर्टसगंज, सोनभद्र में संचालित वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध रामजियावन पुत्र विक्कन उम्र लगभग 75 वर्ष द्वारा 25 दिसम्बर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो अथवा उनके पास कोई साक्ष्य आदि उपलब्ध हो तो दिनांक 05 मार्च 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उप जिलाधिकारी मुख्यालय-सोनभद्र को कलेक्ट्रेट-कार्यालय पर स्वयं उपस्थित होकर अपना बयान व साक्ष्य आदि प्रस्तुत कर सकते है।

Comments