नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सामूहिक विवाह समारोह में 321 जोड़ों ने थामा एक - दूजे का हाथ
सिद्धार्थनगर, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत राजा रतन सेन डिग्री कालेज बांसी के प्रांगण में रविवार को कुल 384 जोड़ो में से 321 जोड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुए। हिन्दू समुदाय के 229 जोडे, बौद्ध धर्म के 65 तथा मुस्लिम समुदाय के 27 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें हिन्दू, बौद्ध एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मिलित हुए।
इस विवाह कार्यक्रम में हिन्दू परिवार के लोगों को पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर शादी/विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया तथा बौद्ध धर्म का उनके धर्मानुसार विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हेतु सभी पंक्तियों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किये गये थे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड बांसी, मिठवल, खेसरहा तथा नगरीय क्षेत्र बांसी के जोड़े शामिल हुये।
मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधाम से होने की चिन्ता रहती है आज मुख्यमंत्री द्वारा उनकी चिन्ता को दूर करते हुये समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है।इस दौरान विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह में बिना किसी भेदभाव को सभी जाति धर्म के लोगों का विवाह संपन्न हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा सामूहिक विवाह योजना को संचालित कर गरीब परिवारों के बेटियों की शादी कराने का कार्य सराहनीय है। आज इस कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगों का विवाह संपन्न हो रहा है। जिसमें हिंदू , मुस्लिम व बौद्ध धर्म के लोग शामिल हैं,
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत शीतल सिंह , जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, विधायक बांसी की पत्नी रानी वसुंधरा, पुत्र अभय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र प्रताप सिंह,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती, परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डी0सी0 मनरेगा संदीप सिंह, डीसी एनआरएलएम देवनंदन दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments