नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मानदेय बढ़ोतरी से झूमे शिक्षा मित्र, खुशी की लहर
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने विधानसभा सदन में शिक्षा मित्रों को बड़ी सौगात देते हुए उनका मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। यह बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।
सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षा मित्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे शिक्षा मित्रों ने इसे अपने संघर्ष और धैर्य का सकारात्मक परिणाम बताया है। आठ हजार रुपये की बढ़ोतरी से हजारों परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सरकार के इस फैसले से शिक्षा मिश्र संघ के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत यादव ब्लाक संरक्षक अवनींद्र बहादुर सिंह,दिनेश कुमार यादव,धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ,नागेंद्र कुमार निषाद जिला मीडिया प्रभारी,राम सुभग पाण्डेय, अब्दुल कलाम, पन्नालाल यादव, महेश प्रसाद, अशोक कुमार गुप्ता, अर्जुन राय, संतोष कुमार दुबे, अंबिका प्रसाद, रफीक अहमद आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Comments