नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बेस कीमती अवैध सागौन कटान पर कार्रवाई ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
मुखबिर की सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पकड़ा
सिंगाही खीरी! तहसील क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से एसआईआर का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रशासन की इसी व्यस्तता का फायदा उठाने के प्रयास में लकड़ कट्टे और खनन माफिया सक्रिय बताए जा रहे हैं।शनिवार सुबह राजीव निगम एसआईआर कैंपों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिंगहा खुर्द गांव में बिना किसी वैध परमिट के इमारती लकड़ी सागौन के करीब दस पेड़ काटे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही निघासन एसडीएम राजीव निगम तत्काल मौके पर पहुंचे। एसडीएम की गाड़ी देखते ही ठेकेदार और उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए।
मौके पर सागौन के 46 बोटो से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सिंगाही पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। सिंगाही पुलिस ने अवैध कटान से प्राप्त सागौन की इमारती लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित सीज करने की कार्रवाई की।एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में यह सवाल भी उठ रहा है कि बिना परमिट हो रहे कटान की जानकारी समय रहते उत्तर प्रदेश वन विभाग तक क्यों नहीं पहुंची।
स्थानीय लोग वन विभाग की भूमिका और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दक्षिण वन रेंज बेलरायां के प्रभागीय वनाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि निघासन उप जिलाधिकारी के द्वारा पकड़े गये इमारती लकड़ी सागवन का कटान अवैध वन विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी। वन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Comments