क्रिएटिव बाइट्स कार्निवल कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज स्थित मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों द्वारा "क्रिएटिव बाइट्स कार्निवल" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक एस. के. मिश्रा द्वारा किया गया।
 
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 1 के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक वेलकम डांस से हुई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा हिंदी कविता, अंग्रेजी कविता तथा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों के आत्मविश्वास और उत्साह ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और उनका उत्साहवर्धन किया।
 
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शाइमा मसीए द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में अत्यंत हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें