रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , अबैध हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई से हेरोइन तस्करों के हौसलें पस्त, तस्करों में मची खलबली

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में दिनांक 20.02.2026 को समय 17:05 बजे उरमौरा, वार्ड नं० 21 नई बस्ती के पास से अभियुक्त शहनवाज खान उर्फ भोदू पुत्र मंसूर खान निवासी वार्ड नं० 21 नई बस्ती उरमौरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की पन्नी में कुल 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 142/2026 धारा 8/21/27ए एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गौहानी में वाटरशेड महोत्सव का किया गया आयोजन Read More गौहानी में वाटरशेड महोत्सव का किया गया आयोजन

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 724/2018 धारा 401 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 272/2023 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 705/2024 धारा 316(2) बीएनएस थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 

जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता, डीएम ने दिए सख्त निर्देश Read More जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 उमाशंकर यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र,उ0नि0 ब्रह्मदीन यादव, हे0का0 प्रवीण कुमार यादव, का0 अम्बुज सिंह, हे0का0 विनोद कुमार भारतीय, म0का0 कीर्ति पाण्डेय शामिल रहे।

प्रतिष्ठत चिकित्सक डा.पी.पी.पटेल ने संस्था प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी को किया प्रोत्साहित Read More प्रतिष्ठत चिकित्सक डा.पी.पी.पटेल ने संस्था प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी को किया प्रोत्साहित

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें