बस्ती सड़क पार करते समय वाहन की चपेट आया श्रमिक मौत 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केकलवारी थाना क्षेत्र के लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर बेइली गांव के पास कंक्रीट भट्ठे पर काम करने वाल श्रमिक शुक्रवार को उस समय अज्ञात वाहन की चपेट आ जब वह सड़क पार कर रहा था। वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घा**यल हो गया। सूचना पर पंहुचे थानेदार गजेन्द्र प्रताप सिंह ने इलाज हेतु कलवारी में स्थित सीएचसी बहादुरपुर भेजवाया जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 
 
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय महेश पुत्र बोधन निवासी भैरमपुर थाना ढकररावा जिला लखीमपुर खीरी जो बेइली में स्थित एक कंक्रीट के भट्ठे पर तीन वर्षो काम कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे किसी कार्य से सड़क पार करे थे तभी वाहन की चपेट में आ गये आस पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते चालक वाहन समेत फरार हो गया जिसके कारण लोग वाहन देख नहीं पाये।
मृतक के भतीजे करन जो कुछ दूर स्थित दूसरे कंक्रीट के भट्ठे पर काम करते ने बताया कि आज साप्ताहिक अवकाश था। सूचना पर दुर्घट*ना स्थल पंहुचा तो उनके साथ काम करने वालों ने बताया कि दाढ़ी बनाने के ब्लेट लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे। थानेदार ने बताया कि विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें