नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
तहसीलदार खजनी के भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री के गृह जनपद तहसील खजनी का मामला एक माह से अनवरत अधिवक्ताओं का चल रहा है धरना प्रदर्शन
रिपोर्टर/ रामअशीष तिवारी
खजनी गोरखपुर खजनी तहसील में तैनात तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह एक मुकदमे में नियत तिथि 23 जनवरी लगा था एक दिन पहले 22 जनवरी को उक्त मुकदमे में आदेश कर दिये एवं तमाम फाइलों में बगैर सुविधा शुल्क लिए आदेश नहीं करते जिससे अधिवक्ता वादकारी के हित को लेकर आक्रोशित हो गए और एक माह से अनवरत धरना प्रदर्शन तहसील परिसर में कर रहे हैं एवं उनके न्यायालय के न्यायिक कार्य से विरक्त है।
तहसील खजनी का 7 फरवरी को निरीक्षण करने पहुंचे ए डी एम प्रशासन से भी मिलकर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार खजनी ध्रुवेश कुमार सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत किए थे परंतु कोई कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया है तथा चार दिन पहले एस डी एम खजनी राजेश प्रताप सिंह को अधिवक्ताओं ने लिखित शिकायत किया था
जिसमें तहसील दिवस 21,2-2026 के पहले तहसीलदार खजनी का स्थानांतरण करने की मांग किया था विभागिय अधिकारियों को इस प्रकरण को लेकर अनेको वार ज्ञापन दिया गया परंतु आज तक आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई न होने से आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं ने मेंन गेट पर धरना प्रदर्शन किया धरना स्थल पर मुख्यरुप से खजनी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
के के सिंह, सत्य प्रकाश उर्फ मालू लालश्रीवास्तव एडवोकेट, जयनाथ दुबे मंत्री विनोद पांडे,, शशि शेखर सिंह रामप्रीत यादव, अपने उद्बोधन में तहसीलदार खजनी के काले कारनामों को विस्तार पूर्वक बताएं धरना प्रदर्शन के बाद अधिवक्ता तहसील परिसर में तहसीलदार मुर्दाबाद वापस जाओ वापस जाओ का नारा लगाते हुए तहसील दिवस के बैठक हाल में उप जिलाधिकारी खजनी को संपूर्ण समाधान दिवस के बैठक हाल में पहुंचकर ज्ञापन दिए तहसीलदार खजनी के स्थानांतरण तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता
उपजिलाधिकारी खजनी क्षेत्राधिकारी खजनी ने किया। पिछले तहसील दिवस को एडीयम प्रशासन द्वारा तमाम अधिकारी यो के तहसील दिवस में उपस्थित न होने पर उनके नोटिस दिया गया परंतु उसका भी असर कुछ नहीं दिखा दिया तहसील दिवस मात्र औपचारिकता बन कर रह गई है आज भी तमाम तहसील स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं थे उपस्थित होने वाले अधिकारी मुख्य रूप से राजस्व निरीक्षक लेखपाल पुलिस विभाग के लोग उपस्थित थे।

Comments