छः  माह से बन्द चला आ रहा रास्ते का कब्जा तहसीलदार ने पुलिस बल के सहयोग से हटवा दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ नवाबगंज तहसील के गांव बिजासन में पत्रकार विश्व देव राठौर के खेत पर जाने वाले रास्ते पर गांव के जयचंद महेश आदि ने जबरन रास्ता बंद कर दिया था यह मामला 24 सितंबर 2025 से लेकर अब तक  इस कब्जा को 25 अक्टूबर 2025 को नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह ने बलपूर्वक बनी दीवार को हटवा दिया था इसके बाद दबंगों ने पुन कब्जा कर लिया जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर 17 नवंबर को नायब तहसीलदार शोभित सिंह चौधरी ने उसको पुनः हटवाया था परंतु दबंगों ने पुनः कब्जा जमा रखा था ।
 
जिसके कारण पत्रकार राठौर का खेत में कोई भी फसल नहीं बोई जा सकी इस कब्जे को लेकर आज तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने गांव पहुंच कर तीन राजस्व निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने बलपूर्वक परमेश्वरी दयाल कि रास्ते में बनी दीवार को हटवा दिया साथ ही जयचंद महेश चंद आदि के द्वारा बंद किए गए रास्ते को भी उन्होंने खुलवा दिया ।
 
और चेतावनी दी यदि इस रास्ते को पुनः बंद करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी यह कार्य करने के लिए उन्हें गांव बिजासन में 1 घंटे से अधिक समय तक खड़े होकर रास्ता खाली करवाना पड़ा उनके साथ उप निरीक्षक देशराज सिंह तोमर महिला उप निरीक्षक मीनाक्षी एवं अन्य पुलिस फोर्स मौजूद था उन्होंने उन्होंने छह माह से बंद पड़ी रास्ता को आज खुलवाया गया है जिसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे उसे पर आज विराम लग गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें