नवीनतम

त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी
जिला सहकारी बैंक की ओबरा शाखा मे बीपैक्स सचिवो की समीक्षा
पुलिस अधीक्षक ने किया सैनिक सम्मेलन, मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं आगामी त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा बैठक , दिये सख्त निर्देश
भारत का राष्ट्रीय ध्वज, भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिरूप-जिलाधिकारी

फीचर्ड

UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के समर्थन में मे आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी का विशाल जनआंदोलन रैली एवं धरना-प्रदर्शन

जिला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन, आयोग को और अधिक सशक्त बनाने की मांग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

दिनेश चौधरी शहडोल 
 
शहडोल। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) शहडोल, भीम आर्मी तथा मूलनिवासी संघ के संयुक्त तत्वावधान में (UGC) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के समर्थन में एक विशाल जनआंदोलन रैली एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 
रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची, जहां शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आयोग की स्वायत्तता बनाए रखने तथा उसे और अधिक अधिकार एवं संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था का प्रमुख स्तंभ है।
 
आयोग विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने, पाठ्यक्रमों के मानक निर्धारित करने, शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आयोग की भूमिका को कमजोर करना देश के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय होगा।
 
वक्ताओं ने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, समान अवसर और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आयोग को सशक्त बनाना आवश्यक है। साथ ही उच्च शिक्षा में व्याप्त चुनौतियों के समाधान हेतु ठोस कदम उठाने और गरीब, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख पदाधिकारी एक साथ उपस्थित रहे।
 
इनमें कैलाश कुमार अहिरवार (जिलाध्यक्ष, आज़ाद समाज पार्टी शहडोल), अधिवक्ता कन्हैया लाल बौद्ध एवं राजू राय (जिला उपाध्यक्ष, आज़ाद समाज पार्टी शहडोल), सुनील रैदास (जिला मीडिया प्रभारी, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) शहडोल), राजेश कुशवाहा (जिला संयोजक, भीम आर्मी), राजकुमार शाहू (प्रदेश सचिव, भीम आर्मी), राम सजीवन कोल (प्रदेश संगठन मंत्री, भीम आर्मी), गोलू बौद्ध (खंड संयोजक, जयसिंहनगर – भीम आर्मी) तथा बाबू बौद्ध (खंड सचिव, जयसिंहनगर – भीम आर्मी) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
 
इसके अतिरिक्त आज़ाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गेंद लाल साहू एवं कार्यकर्ता कामता प्रसाद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर आंदोलन को समर्थन प्रदान किया।धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा की मजबूती और आयोग की स्वायत्तता के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
 
अंत में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार