विधानसभा में लालगंज महिला एवं बाल चिकित्सालय तथा आईटीआई को लेकर मोना ने उठाया सवाल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मिश्रा मोना ने विधानसभा में नियम-51 के तहत "अविलम्बनीय लोकमहत्व’’ के विषय पर वक्तव्य के जरिये लालगंज में नवनिर्मित पचास बेड के महिला एवं बाल चिकित्सालय के अब तक क्रियाशील न होने तथा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बेलहा में राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के भी संचालन शुरू न होने का मुद्दा सरकार के समक्ष उठाया है। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने अपने वक्तव्य में सरकार से लालगंज नेशनल हाईवे पर बने ट्रामा सेन्टर को भी पूर्ण क्षमता से संचालित कराये जाने पर जोर दिया है।
 
गुरुवार को विधानसभा में दिये गये वक्तव्य में सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना ने सरकार से कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में पिछले 2017 से लगभग दस करोड़ की लागत से आईटीआई का भवन बनकर तैयार है। उन्होंने बताया कि भवन बन जाने के बावजूद पिछले नौ वर्षों में वहां अभी तक कक्षाएं शुरू नहीं हो पायी हैं। विधायक मोना ने बताया कि काउंसिलिंग में छात्रों को काॅलेज आवंटित कर दिया जाता है।
 
उन्होंने बताया कि आवंटन के बावजूद पढ़ाई के लिए छात्रों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे प्रतिभाशील छात्रों को चालीस से पचास किलोमीटर की दूरी का आर्थिक बोझ व समय की बर्बादी की पीड़ा झेलनी पड़ रही है।विधायक मोना के विधानसभा में दिये गये वक्तव्य की जानकारी यहां मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी विज्ञप्ति में दी गयी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें