नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
किशोरी व युवती के अपहरण का केस दर्ज
लालगंज, प्रतापगढ़। अलग अलग घटनाओं में किशोरी व युवती के अपहरण को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित का आरोप है कि बीती दस फरवरी की रात करीब आठ बजे उसकी चौदह वर्षीया पुत्री को गांव का ही मीजान पुत्र मो0 सलीम बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया।
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं उदयपुर थाना क्षेत्र के गांव की पीड़िता का आरोप है कि बीती ग्यारह फरवरी की शाम करीब चार बजे उसकी तेईस वर्षीया पुत्री को अज्ञात युवक अपहृत कर ले गया। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Comments