नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Haryana Weather: हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलने के आसार हैं। India Meteorological Department (आईएमडी), मौसम केंद्र चंडीगढ़ के ताजा बुलेटिन के अनुसार 17 और 18 फरवरी को प्रदेश के आठ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह जिलों में बारिश की करीब 25% संभावना जताई गई है। 18 फरवरी को भी पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के यही जिले प्रभावित रह सकते हैं।
इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। प्रभावित जिलों में बिखराव वाली हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम में क्या होगा बदलाव?
बादल और हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है। दिन में महसूस हो रही हल्की गर्मी कुछ कम हो सकती है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं।
19 फरवरी से मौसम फिर शुष्क होने लगेगा और 20 फरवरी तक पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहने का अनुमान है।
अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर
प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य से करीब 3.7 डिग्री अधिक चल रहा है। सबसे अधिक तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस भिवानी में रिकॉर्ड किया गया। गुरुग्राम, नारनौल, सिरसा और हिसार समेत कई जिलों में पारा 28 डिग्री के आसपास रहा।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments