मंडलायुक्त ने पकरी ग्राम पंचायत में लगाई चौपाल सरकारी योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत

बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा बिजली और पानी पर जोर, लाभार्थियों से सीधा संवाद आवास और पेंशन की ली जानकारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से सोमवार को मंडलायुक्त ने जनपद के ग्राम पंचायत पकरी में जन चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

IMG-20260216-WA0075

रोरवा गाँव में खुली नाली दे रहा है हादसों को न्यौता, लोगों के लिए बना परेशानी का सबब Read More रोरवा गाँव में खुली नाली दे रहा है हादसों को न्यौता, लोगों के लिए बना परेशानी का सबब

चौपाल के दौरान मंडलायुक्त ने मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, और स्वच्छ भारत मिशन (शौचालय निर्माण) के लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि क्या आवास और शौचालय निर्माण की धनराशि समय पर बैंक खातों में प्राप्त हुई? क्या किसी स्तर पर उन्हें किसी समस्या या भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। 

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन  अभियान का उप जिलाधिकारी ने किया  शुभारम्भ, लोगों को किया जागरूक Read More मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान का उप जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ, लोगों को किया जागरूक

वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन की किश्तें नियमित मिल रही हैं या नहीं? ग्रामीणों द्वारा सकारात्मक फीडबैक मिलने पर मंडलायुक्त ने संतोष व्यक्त किया, साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी पात्र व्यक्ति अभी छूटे हुए हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से योजनाओं से जोड़ा जाए। मंडलायुक्त ने गाँव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई जा रही पाइपलाइन और पेयजल आपूर्ति की स्थिति की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित जलापूर्ति और बिजली की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।

Safer Internet Day–2026 के अवसर पर कलेक्ट्रेट समेत कई संस्थानों में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन Read More Safer Internet Day–2026 के अवसर पर कलेक्ट्रेट समेत कई संस्थानों में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

उन्होंने स्पष्ट किया कि बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही अक्षम्य होगी। सरकार की मंशा है कि योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रों तक पहुँचे। इसके लिए अधिकारियों को दफ्तरों से निकलकर गाँवों में निरंतर जनसंवाद और निगरानी सुनिश्चित करनी होगी।मंडलायुक्त मंडलायुक्त ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि चौपाल में प्राप्त शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता सबसे महत्वपूर्ण है। इस महत्वपूर्ण चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी (DDO) हेमन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) नमिता शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें