संदिग्ध हालात में युवक की मौत

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। नैनी कोतवाली  क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ले में शुक्रवार को 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक नितिन जायसवाल (18) पुत्र स्वर्गीय लाल चंद  अनेक परिवार में सबसे छोटा था और हाल ही में 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी।
 
परिवार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर नितिन नैनी बाजार अपने भाई को टिफिन देने गया था। वहां से लौटने के बाद वह भूसा लेने गया और फिर कुछ दोस्तों के साथ घर से थोड़ी दूर चला गया। देर शाम जब वह घर पहुंचा तो उल्टी करने लगा और तुरंत बिस्तर पर लेट गया।नितिन की हालत तेजी से बिगड़ती देख उसके दोनों भाई उसे तुरंत स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।इस मामले में पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें