राजनीति
भारत
परशुरामपुर थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ लापता
पुलिस महकमे में हड़कंप
बस्ती। बस्ती जिले में पुलिस खुद अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही तो वह जनता और समाज की क्या सुरक्षा करेगी ताजा मामला जिले के परशुरामपुर थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने का प्रभार संभाल रहे उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ अचानक लापता हो गए। इसी तरह क्षेत्र में कई लोग लापता हो गए हैं जिनका कोई पता नहीं चल रहा है थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के अवकाश पर जाने के बाद अजय कुमार गौड़ को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
जानकारी के मुताबिक, किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकलने के बाद से वे लापता हैं। लगभग 24 घंटे बीत जाने के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उनका निजी मोबाइल फोन और थाने का सीयूजी नंबर दोनों बंद बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, वहीं आमजन में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि सुबह संपर्क करने पर अजय कुमार गौड़ का फोन बंद मिला, जिसके बाद स्टाफ को सूचना दी गई और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ मूल रूप से जनपद देवरिया के निवासी बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। दूसरी घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतासी का मामला है बाल कटवाने गया लड़का गायब अभी तक सुराग नहीं लगा पुलिस जब स्वयं सुरक्षित नहीं है आम जनता को क्या सुरक्षा देगी भ्रष्टाचार का बढ़ावा होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है अपराधियों के शिकंजा कसना पुलिस के लिए आसान नहीं है जिले में अपराधियों के मनोबल बढ़ाने से आमजन मानस चिंतित नजर आ रहे हैं कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है

Comments