डीएम, एसपी की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से  जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अमेठी की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
 
उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है,  मुख्यमंत्री  द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। 
 
तहसील तिलोई में कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 06 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील मुसाफिरखाना में 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 का निस्तारण किया गया, तहसील गौरीगंज में 18 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 03 शिकायत का निस्तारण किया गया, तथा तहसील अमेठी में 24 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 02 का निस्तारण कराया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।
 
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र, तहसीलदार तिलोई सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें