गौशाला में बिना अनुमति के जबरन प्रवेश पर हुआ हंगामा  

 पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सिंगाही-खीरी। सिद्ध बाबा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भंडारा का प्रसाद पहले गौशाला में ले जाकर गौवंशीय पशुओं को खिलाने को लेकर वहां उपस्थित केयर टेकर से विवाद हो गया, प्रधान प्रतिनिधि ने गौशाला में बिना अनुमति ताला तोड कर गौशाला में जबरन घुसकर गौवंशीय  पशुओं का विडियो बनाकर शोशल मिडिया पर वायरल करने का आरोप लगाकर तहरीर पुलिस को दी है।
 
सिंगाही क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर  पर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत आयोजित भंडारे से पहले गौशाला में विवाद खड़ा हो गया। अस्थायी गौशाला में गौवंशीय पशुओं को प्रसाद खिलाने पहुंचे प्रधान  पद का चुनाव लडने की तैयारी कर रहे कुछ लोगों व उनके समर्थकों सिंगाहा खुर्द अस्थायी गौशाला में केयर टेकर के बीच कहासुनी के बाद हाथा पाई की नौबत आ गई।
 
बताया जा रहा है कि कुछ लोग गौवंशीय पशुओं को केला खिलाने के उद्देश्य से गौशाला पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने अस्थायी गौशाला में जबरन प्रवेश किया और गौवंश को प्रसाद खिलाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने इस मामले में सिंगाही पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पप्पू वर्मा एवं उनके समर्थकों ने चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से गौशाला में जबरन प्रवेश कर अनावश्यक बवाल खड़ा किया।
 
प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन का कहना है कि बिना अनुमति गौशाला परिसर में प्रवेश करना नियम विरुद्ध है और इससे व्यवस्था प्रभावित हुई। वहीं दूसरी ओर समिति के लोगों का कहना है कि वे गौसेवा की भावना से वहां पहुंचे थे।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना सिंगाही पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें