राजनीति
भारत
तहसील दिवस में कुल 50 शिकायते प्राप्त हुई जिसमे से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया
बस्ती। बस्ती जिले केभानपुर तहसील सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। तहसील दिवस में कुल 50 शिकायते प्राप्त हुई जिसमे से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर, एसीएमओ डा. अजय कुमार चौधरी, बीएसए अनूप तिवारी, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला, सीवीओ डा. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, डीपीओ राजेश कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
तहसील दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील व नगर पंचायत भानपुर का औचक निरीक्षण किया। तहसील के निरीक्षण में उन्होने कहा कि तहसील न्यायालय में वाद से संबंधित प्रकरण को नियमानुसार शीघ्रअतिशीघ्र निस्तारित किया जाय। नगर पंचायत भानपुर पहुॅचकर उन्होने आवश्यक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने सीसीटीवी कक्ष का अवलोकन भी किया।
उन्होने यह भी निर्देश दिया कि जो भी शिकायते जनता दर्शन में प्राप्त होती है उसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करायें। उन्होने सालिड वेस्ट मैटेरियल के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ऋचा सिंह सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


Comments