लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत, युवक गंभीर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र के सामने गुरुवार को एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लंभुआ कस्बा निवासी चंदन सोनी (23 वर्ष), पुत्र मुन्नीलाल सोनी, सुल्तानपुर से किसी कार्य से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लंभुआ क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र के सामने पहुंचे, सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और एंबुलेंस की सहायता से घायल को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार