सोनभद्र समर्पण दिवस पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अंत्योदय के संकल्प को दोहराया

विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि डॉ. धर्मवीर तिवारी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह, रॉबर्ट्सगंज भारतीय राजनीति के पुरोधा और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके आदर्शों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का उदाहरण है। उनकी पुण्यतिथि केवल एक तिथि नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने आचरण में उतारने और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का संकल्प लेने का दिन है। डॉ. तिवारी ने वर्तमान भारत की नीतियों को पंडित जी के दृष्टिकोण से जोड़ते हुए कहा कि आज का आत्मनिर्भर भारत अभियान वास्तव में गांवों के गरीबों, किसानों और मजदूरों के भविष्य को संवारने का माध्यम बन रहा है।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्यायें Read More राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्यायें

उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वोकल फॉर लोकल का मंत्र दीनदयाल जी के स्थानीय अर्थव्यवस्था के विजन को धरातल पर उतार रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि जिस प्रकार कोविड-19 के संकट काल में भारत ने न केवल खुद को संभाला बल्कि विश्व को टीके मुहैया कराए, वह पंडित जी के समग्र मानवतावाद के दर्शन की वैश्विक जीत है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पंडित जी के अंत्योदय (पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का उदय) के सिद्धांत पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने समाज में समरसता और सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

महिला आयोग की सदस्य ने वन स्टाप सेन्टर, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय, जिला महिला चिकित्सालय, वृद्धाआश्रम व जिला कारागार का किया निरीक्षण Read More महिला आयोग की सदस्य ने वन स्टाप सेन्टर, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय, जिला महिला चिकित्सालय, वृद्धाआश्रम व जिला कारागार का किया निरीक्षण

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सभासद विनोद सोनी, अखिलेश कश्यप, राहुल, सत्यम, संजय, रवि, राजू, रोहित, विशाल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

सोनभद्र रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों पर जिलाधिकारी सख्त, निष्क्रिय कार्यों को तत्काल सक्रिय करने के निर्देश Read More सोनभद्र रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों पर जिलाधिकारी सख्त, निष्क्रिय कार्यों को तत्काल सक्रिय करने के निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें