राजनीति
भारत
बर्डपुर में ब्लाक स्तरीय स्काउट गाइड रैली आयोजित :202 बच्चों ने दिखाया कौशल
कब बुलबुल क्विज प्रतियोगिता में अनुज राव बर्डपुर प्रथम एवं शिवानी कंपोजिट विद्यालय काशीपुर प्रथम स्थान तथा स्काउट गाइड में दीपक यूपीएस बर्डपुर एवं रोशनी यूपीएस बर्डपुर प्रथम रहे
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर,
ब्लॉक संसाधन केंद्र बर्डपुर के प्रांगण में स्काउट गाइड एवं कब बुलबुल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में स्काउट गाइड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा , पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर, कंपोजिट विद्यालय काशीपुर,कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया कब और बुलबुल में प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम प्राथमिक विद्यालय देबियापुर,प्राथमिक विद्यालय काशीपुर, प्राथमिक विद्यालय मधुबेनिया सहित कई विद्यालयों से कुल 202 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कब बुलबुल क्विज प्रतियोगिता में अनुज राव बर्डपुर प्रथम एवं शिवानी कंपोजिट विद्यालय काशीपुर प्रथम स्थान तथा स्काउट गाइड में दीपक यूपीएस बर्डपुर एवं रोशनी यूपीएस बर्डपुर प्रथम रहे। मार्चपास्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्काउट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूडा तथा प्रथम स्थान गाइड पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूडा ने प्राप्त किया तीसरी प्रतियोगिता कैंप फायर में प्रथम स्थान स्काउट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूडा तथा गाइड में प्रथम स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूडा रही तथा कब में प्रथम स्थान देबियापुर तथा बुलबुल में प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान जिला स्काउट शिक्षक महेश कुमार ब्लॉक स्काउट शिक्षक अभिषेक यादव, बलवंत चौधरी, अब्दुल अजीज , ब्लॉक व्यायाम शिक्षक साधुशरण चौहान ,विंध्यवासिनी, नागेश्वर प्रसाद, ममता श्रीवास्तव ,सुरेंद्र कुमार, सुनील यादव, आशीष चौधरी, डिंपल सिंह, उमा, रेनू यादव आदि उपस्थित रहे,

Comments