राजनीति
भारत
देश भर में ऐसे सम्मेलन के माध्यम से श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है -अरुण कुमार पासवान
देशभर के मॉल गोदाम में बड़ी संख्या में मजदूर असंगठित रूप में काम करते हैं। जिनकी 13 सूत्रीय मांगों पर भारतीय रेलवे मॉल गोदाम संगठन 1998 से संघर्ष कर रहा था।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज ।
नैनी क्षेत्र के एफसीआई रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार दोपहर भारतीय रेलवे मॉल गोदाम श्रमिक संगठन का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।सम्मेलन में नैनी, इरादतगंज, बनारस, गोरखपुर, कानपुर, झांसी समेत कई जगहों से आए हुए मॉल गोदाम के श्रमिक उपस्थित रहे। बैठक में केंद्रीय शासन द्वारा श्रमिकों की 13 सूत्रीय मांगों पर अपनी सहमति दिए जाने पर श्रमिकों को जागरूक करने पर चर्चा की गई।
देशभर के मॉल गोदाम में बड़ी संख्या में मजदूर असंगठित रूप में काम करते हैं। जिनकी 13 सूत्रीय मांगों पर भारतीय रेलवे मॉल गोदाम संगठन 1998 से संघर्ष कर रहा था। जिसे केंद्रीय सरकार ने अपनी सहमति दे दी है। यह सम्मेलन संगठन द्वारा श्रमिकों को जागरूक करने के लिए किया गया था । जिसके माध्यम से श्रमिकों के हित में उत्पन्न हालात पर सभी को जानकारी दी गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ने बताया कि सरकार ने श्रमिकों की बहुप्रतीक्षित 13 सूत्रीय मांगों जिनमें शामिल मेडिकल सुविधा, सामान कार्य सामान वेतन, शिक्षा, रेलवे पास, कैंटीन की व्यवस्था, शौचालय जैसी मांगों पर अपनी सहमति दे दी है।
जिसे अप्रैल में लागू किए जाने के प्रयास किए जा रहे है। देश भर में ऐसे सम्मेलन के माध्यम से श्रमिकों को जागरूक करने के साथ ही आवश्यक कागजात की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील कुमार, राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार के साथ प्रयागराज जोन के प्रभारी लाल बहादुर यादव, जोन प्रभारी चंद्रहास पहलवान, डिवीजन अध्यक्ष चंद्रबाबू, डिवीजन संगठन मंत्री धीरेंद्र कुमार, डिवीजन सचिव वीरेंद्र कुमार गुप्ता, डिवीजन प्रभारी बादशाह कुमार, संध्या प्रजापति, अभिमन्यु कुमार, नीरज सिंह पटेल, त्रिभुवन पटेल, कुंज बिहारी यादव, लालजी विश्वकर्मा, गोदाम श्रमिक लाल बहादुर, जोन अध्यक्ष वह कार्यक्रम के देखरेख चंद्रहास पहलवान, जोन प्रभारी संगठन मंत्री धीरेंद्र कुमार, व कोषाध्यक्ष संध्या प्रजापति, नैनी माल गोदाम अध्यक्ष अभिमन्यु ,वईदादात गंज अध्यक्ष त्रिभुवन पटेल, माल गोदाम मिर्जापुर अध्यक्ष नीरज पटेल,
समेत सैकड़ों की संख्या में लोग रहे।

Comments