सोनभद्र रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों पर जिलाधिकारी सख्त, निष्क्रिय कार्यों को तत्काल सक्रिय करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने दिये कुष्ठरोगियों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता करने के निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में सोसाइटी द्वारा संचालित की जा रही मानवीय गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की और व्यवस्थाओं में सुधार हेतु कड़े निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट किया कि रेड क्रॉस सोसाइटी के पास उपलब्ध संसाधनों का उपयोग पूरी तरह से पारदर्शी और जनहित में होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि कुछ कार्य लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो परियोजनाएं या कार्य बेकार पड़े हैं, उन्हें तत्काल नियमित और प्रभावी बनाया जाए। सोसाइटी के संसाधनों का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।

सहजनवां में किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म के हवाले करने वाली महिला और युवक पर केस,  Read More सहजनवां में किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म के हवाले करने वाली महिला और युवक पर केस,

बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु समाज के सबसे वंचित वर्गों की सहायता रहा। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा रेड क्रॉस सोसाइटी का मूल मंत्र मानव सेवा है। गरीब, असहाय और विशेषकर कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि कुष्ठ रोगियों के लिए चिकित्सा, दवाइयां, वस्त्र और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।बैठक में सोसाइटी की वित्तीय स्थिति, उपलब्ध बजट, वर्तमान आय-व्यय और भविष्य की जनहितकारी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और जनहित के कार्यों में शून्य लापरवाही की नीति अपनाने की हिदायत दी।

डीआईजी बस्ती ने मासिक अपराध समीक्षा में दिए सख्त निर्देश Read More डीआईजी बस्ती ने मासिक अपराध समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से डॉ. पंकज कुमार राय मुख्य चिकित्साधिकारी, इन्द्रभान सिंह वरिष्ठ कोषाधिकारी, सुधांशु शेखर शर्मा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जय राम सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, मुकुल आनन्द पाण्डेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , रेड क्रॉस सोसाइटी के अन्य सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

पलिया में तहसील प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा भू-माफिया Read More पलिया में तहसील प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा भू-माफिया

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें