फरार वारंटी के विरुद्ध इश्तिहार का तमिल

गांव में ढोल-माइकिंग से किया गया प्रचार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- हज़ारीबाग सदर थाना कांड संख्या 901/15 के फरार वारंटी कयूम अंसारी पिता स्वर्गीय अशर्फी मियां साकिन बधियाजवाड़ थाना बरही जिला हजारीबाग के विरुद्ध माननीय न्यायालय हज़ारीबाग से प्राप्त इश्तिहार का तमिला किया गया। पुलिस द्वारा वारंटी के आवास पर इश्तिहार चस्पा किया गया।
 
साथ ही गांव के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ढोल बजाकर एवं माइकिंग के माध्यम से इश्तिहार का सार्वजनिक रूप से प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों को वारंटी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचित करने का अनुरोध किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है और वारंटी की गिरफ्तारी के लिए आगे भी सघन प्रयास जारी रहेंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें