ओबरा के वी आई पी रोड पर नाबालिगों की तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में 4 घायल

लोगों ने उठाया सड़क सुरक्षा पर सवाल, जागरूकता अभियान तेज करने की मांग

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र- 

स्थानीय थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाम करीब 6:40 बजे मार्केट रोड पर दो नाबालिगों की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में दोनों वाहनों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार यह घटना ओबरा के कान्वेंट स्कूल के पास की है।

IMG_20260209_111813

पट्टा  कराए जाने के लिए  रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित Read More पट्टा  कराए जाने के लिए  रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो नाबालिग बच्चे, जिनकी पहचान रुद्र और अस के रूप में हुई है, वीआईपी रोड पर मोटरसाइकिल से बेहद तेज रफ्तार में जा रहे थे। इसी दौरान ओबरा मार्केट रोड की ओर से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे।

सीमावर्ती गांवों में आयोजित हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर Read More सीमावर्ती गांवों में आयोजित हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर

IMG_20260209_111841

जिला कारागार से इलाज के लिए भेजे गए विचाराधीन बंदी की अस्पताल में मौत Read More जिला कारागार से इलाज के लिए भेजे गए विचाराधीन बंदी की अस्पताल में मौत

बाइक चला रहे नाबालिग रुद्र और अस को चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उनकी नाक और पैर में गहरी चोट लगी है। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य व्यक्तियों को सड़क पर गिरने के कारण सीने में हल्की चोटें और शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को उठाया और उपचार के लिए पास के अस्पताल पहुँचाया। भिड़ंत के कारण वीआईपी रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

यह हादसा एक बार फिर उन अभिभावकों के लिए बड़ी चेतावनी है जो अपने नाबालिग बच्चों को तेज रफ्तार वाहन सौंप देते हैं। वीआईपी रोड जैसे व्यस्त इलाके में नाबालिगों द्वारा लापरवाही और बिना अनुभव के गाड़ी चलाना न केवल उनके स्वयं के जीवन को खतरे में डाल रहा है, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें