सीमावर्ती गांवों में आयोजित हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर

हजारों मरीज ने लिया चिकित्सा लाभ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर। गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ सेवा यात्रा.06,नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित शुक्रवार को प्रथम दिन जनपद के पचपेड़वा,गैसडी,तुलसीपुर,शिवपुरा विकास खंड के सीमावर्ती 34 गांवों में सुबह 10 बजे से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें,लखनऊ मेडिकल कॉलेज, पीजीआई,राममनोहर लोहिया अस्पताल आदि से कुशल चिकित्सक ने शिविर में उपस्थित होकर मरीजों को दवा देकर इलाज किया और परामर्श दिया।
 
पचपेड़वा विकास खंड के बैरिहवा गांव में टीकाराम चौधरी के आवास के बाहर डॉक्टर विनोद शुक्ला,डॉक्टर निखिल,डॉक्टर शिवानी,डॉक्टर श्रेया ने 200 से अधिक मरीजों को जांच कर दवाई दिया।गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ सेवा यात्रा के जिला संयोजक रामकृपाल ने सभी स्वास्थ शिविर में पहुंचकर समुचित व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।डॉक्टर विनोद ने बताया कि ज्यादातर मरीज ज्वाइंट पैन और खुजली के मिले ,महिलाए और बच्चो ने भी शिविर में पहुंच कर दवा लिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें