राजनीति
भारत
कोन–विंढमगंज मार्ग के नवनिर्माण हेतु सदर विधायक ने किया विधि विधान से भूमि पूजन , किया शिलान्यास
क्षेत्रवासियों का धैर्य कभी खाली नहीं जाने देंगे - सदर विधायक भूपेश चौबे
ब्यूरो रिपोर्ट
कोन–विंढमगंज मार्ग के लंबे समय से जर्जर होने के कारण आय दिन दुपहिया वाहन सहित बड़े वाहन हादसों का शिकार हो रहे थे और लोग जान जोखिम में डालकर लोग यात्रा कर रहे थे जिसके लिए स्थानीय लोग व व्यापारियों ने सड़क निर्माण के लिए कई बार आवाज उठाई थी जो स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सदर विधायक के प्रयास से सफल हुआ। जिसके क्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने शनिवार को नवनिर्माण की दिशा में भारत माता व माँ सरस्वती देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलित क़र विधि विधान से हवन पूजन किया गया ।

इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को लंबे समय तक खराब सड़क होने के बावजूद आप सभी ने पुनः हमें विधायक चुना, यह आपके धैर्य और विश्वास का प्रमाण है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्रवासियों का यह धैर्य कभी खाली नहीं जाने दिया जाएगा।
Read More खड्डा : आवास पर दबंगों की दखलअंदाजी का आरोप, पीड़ित महिला ने आवेदन पत्र दिखाकर लगाई न्याय की गुहारउन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में सड़क विकास की रीढ़ होती है और खराब सड़क से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। जनता की इस पीड़ा को वे भली-भांति समझते हैं। उन्होंने जोर देते हुए उपस्थित जन समूह व जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया किया कि घर का पानी सड़क पर न जाने दें ,जिससे सड़क खराब हो इसके लिए आप सोखता गड्ढ़ा जरूर बनाएं ताकि पानी सड़क पर न जाए।
विधायक ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा किया जाए तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य की निगरानी स्वयं क्षेत्र की जनता करेगी और यदि किसी प्रकार की समस्या आएगी तो जनता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य अनवरत रूप से जारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द क्षेत्रवासियों को एक सुदृढ़ और पक्की सड़क की सौगात मिलेगी।
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भी क्षेत्रवासियों की पीड़ा साझा करते हुए कहा कि आप लोग वर्षों से इस खराब सड़क पर यात्रा करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि जब वे कार्यक्रम में आ रही थीं तो रास्ते की खराब स्थिति को लेकर चालक से बार-बार पूछना पड़ रहा था कि कब तक पहुंच पाएंगे। यह स्थिति वास्तव में चिंताजनक है और इसका समाधान आवश्यक है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा, सरिता सिंह, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ द्विवेदी , सहायक विकास अधिकारी , पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा, सुनील जायसवाल, बंशीधर, रमेश चतुर्वेदी, अलख नारायण शुक्ला,क्षेत्र पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments