नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
शिक्षा, संगठन और संघर्ष ही परिवर्तन का मार्ग: संतोष आर्मी
संविधान की ताकत से ही मिलेगा हर वर्ग को अधिकार
ब्यूरो प्रयागराज। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी विचारधारा की प्रेरणा से ओत-प्रोत, संतोष आर्मी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सैनिक प्रकोष्ठ) के तत्वाधान में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ विभिन्न स्थानों पर मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों एवं जागरूकता रैलियों में सैनिक प्रकोष्ठ की पूरी टीम, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता तथा क्षेत्र की जागरूक जनता ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। पूरा वातावरण सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के संकल्प से गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सैनिक प्रकोष्ठ) के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष आर्मी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि बाबा साहब के बताए मार्ग— “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की सेवा में सदैव अग्रणी रहें।
उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यही वह आधारशिला है, जो हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान करती है। समाजवादी विचारधारा इसी संविधान की मूल भावना—समानता, सामाजिक न्याय और सहभागिता—को सशक्त बनाने का कार्य करती है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संकल्प दोहराया गया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी निरंतर संघर्षरत रहेगी।
उक्त कार्यक्रम प्रतापपुर विधानसभा के विभिन्न ग्रामसभाओं—प्रतापपुर, मियां का पूरा, कपसा, रैनी, ख़खाइच, लोरीडीह, बजती, ईश्वरपुर, आरा कला, सराय आरजानी, मैलाहन, सराय अमरेंज, खानपुर डरी, आरा, फतेपुर माफी बाजार एवं बालीपुर—में आयोजित किए गए, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने बाबा साहब के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
Prayagraj political news Santosh Army Prayagraj Pratappur News UP Ambedkar Jayanti Samajwadi Party Dr Bhimrao Ambedkar Jayanti celebration Samajwadi Party event UP socialist ideology India Ambedkar message educate organize struggle social justice rally UP constitution awareness program Ambedkar followers rally UP village political event equality and justice India Samajwadi Party soldier wing Ambedkar ideology awareness


Comments