तीर्थराज प्रयाग माघ मेले में गुप्तकाशी सेवा शिविर में हुए विविध आयोजन: रवि प्रकाश चौबे

- गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट नाको सोनभद्र द्वारा किया गया आयोजन

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट नाको सोनभद्र उत्तर प्रदेश द्वारा प्रकृति संरक्षण पंचतत्व रक्षार्थ तिर्थराज प्रयाग मे माघ माह पर्यन्त गुप्तकाशी सेवा शिविर का विशाल आयोजन किया गया।जिसमे नवदिवसीय श्रीराम कथा 4 जनवरी से 12 जनवरी तक श्रीश रामानुज वैष्णव दास जी काशी के मुखारबिन्द से सम्पन्न हुई। 8 जनवरी से 13 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा विनय मधुकर महाराज श्री अयोध्या जी के मुखारबिन्द से हुई। 14 जनवरी से 19 जनवरी तक कथावाचिका सुनिता पाण्डेय गुप्तकाशी के मुखारबिन्द से हुई। 

IMG-20260202-WA0048

जयकारों के साथ निकली रिठौरा में शोभायात्रा Read More जयकारों के साथ निकली रिठौरा में शोभायात्रा

19 जनवरी से 27 जनवरी तक श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की कथा कथावाचक बाल व्यास श्रीमतेरामानुजाचार्य रामचंद्राचार्य जी महाराज बक्सर के मुखारबिन्द से हुई। 27 जनवरी से 29 जनवरी तक अमृताभिषेक श्री अयोध्या जी के मुखारबिन्द से सत्संग कथा हुई। 30 जनवरी से 1 फरवरी तक शिव महापुराण की कथा विश्व की द्वितीय किन्नर कथावाचक हेमलता सखी जी महामण्डलेश्वर सखी अखाड़ा वृंदावन के मुखारबिन्द से हुई। 

Read More उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 43 केन्द्रों पर दो दिन होगी परीक्षा

IMG_20260202_211133

हनुमानगढ़ी महावीरन धाम पर धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव उमड़ा आस्था का सैलाब Read More हनुमानगढ़ी महावीरन धाम पर धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रकृति संरक्षण पंचतत्व रक्षार्थ विश्व कल्याण हेतु गुप्त नवरात्रि मे नवदिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ 19 जनवरी से 27 जनवरी तक आचार्य स्वामी राजीव लोचनाचार्य जी महाराज व पांच विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा सम्पन्न हुई। 28 जनवरी को सैकडो पूज्य साधू संत महंत प्रकृति प्रेमियों के सानिध्य मे मेला क्षेत्र से होते लेटे हनुमान जी तक प्रकृति संरक्षण पंचतत्व रक्षार्थ जन जागरण संदेश यात्रा निकाली गयी।

14 जनवरी को खाटू श्याम महोत्सव मनाया गया एवं मास पर्यन्त भोजन प्रसाद सत्संग व अथर्ववेद धूपन चिकित्सा के माध्यम से सेवा कार्य सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने एवं शिविर का संचालन वरिष्ठ समाज सेवी रमेश चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर सोनभद्र सहित अन्य जनपदों व राज्यों से आये लोगो ने सेवा शिविर का लाभ लिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें