हनुमानगढ़ी महावीरन धाम पर धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव उमड़ा आस्था का सैलाब

इस प्राचीन महावीरन धाम को क्षेत्रवासियों द्वारा सर्व मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला स्थल माना जाता है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। जनपद के विकासखंड शुकुल बाजार कस्बा स्थित अति प्राचीन एवं सिद्ध स्थल हनुमानगढ़ी महावीरन धाम पर हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।धर्म, आस्था और अटूट विश्वास के केंद्र इस प्राचीन महावीरन धाम को क्षेत्रवासियों द्वारा सर्व मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला स्थल माना जाता है।
 
हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचने लगे, जिससे पूरे दिन मंदिर परिसर में रौनक बनी रही।कार्यक्रम के तहत मंदिर के प्रमुख पुजारी एवं भक्तगणों द्वारा विधि-विधान से भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया गया। विशेष पूजन, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड का पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्तों ने “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
 
इस अवसर पर महाप्रसाद का भी भव्य वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

About The Author

Post Comments

Comments