डॉ .भीमराव अंबेडकर युवा समिति नौडीहा ने किया बैठक , कार्य क्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से लिए महत्वपूर्ण निर्णय

समाज में जागरूकता का अभाव , लोगों को जागरूक करने का पुरजोर प्रयास

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन / सोनभद्र -

मंगलवार को नौडीहा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पूर्व की भांति संपन्न कराने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें समिति के द्वारा निर्णय लिया गया कि सुबह में अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण और दोपहर बाद एक मिशन गीत का भव्य प्रोग्राम रखा जाएगा । बैठक की अध्यक्षता कर रहे कमेटी के अध्यक्ष सिकंदर प्रसाद ने बताया कि आज भी लोगों में अंबेडकर जी के बारे मे जागरूकता की काफी कमी है। जिसे कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ।

IMG-20260331-WA0088

एसपी अमेठी द्वारा जनपद में यूपी-112 में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक आदेश निर्देश  Read More एसपी अमेठी द्वारा जनपद में यूपी-112 में तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक आदेश निर्देश 

बैठक में मुख्य रूप से राम बहादुर त्यागी कमेटी कोषाध्यक्ष जवाहरलाल क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राम सकल गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि उमेश भारती पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महिमानंद यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज कुमार कनौजिया पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राबर्ट्सगंज प्रमोद यादव पूर्व प्रधान प्रत्यासी मानदेव प्रजापति बाबूलाल यादव राजेंद्र प्रसाद यादव विकलेश भारती अजीत कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।

पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग करते समय पत्रकार पर हमला, एसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग Read More पेट्रोल पंप पर रिपोर्टिंग करते समय पत्रकार पर हमला, एसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें