पूर्व चेयरमैन निशा बबलू सिंह ने किया प्रभु श्री राम का भव्य पूजन, शोभायात्रा का जोरदार स्वागत

पूर्व चेयरमैन ने प्रभु श्री राम और माता जानकी की विधि विधान से पूजा अर्चना और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं की।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

रेणुकूट/सोनभद्र।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव श्री राम नवमी के पावन अवसर पर समूचा जनपद राममय नजर आया। ओबरा नगर में भक्ति का ऐसा संचार हुआ कि हर ओर जय श्री राम के उद्घोष सुनाई दिए। इस पावन उपलक्ष्य में ओबरा की पूर्व चेयरमैन श्रीमती निशा बबलू सिंह ने अपने आवास पर प्रभु श्री राम और माता जानकी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। राम नवमी के अवसर पर नगर में आयोजित भव्य शोभायात्रा जब पूर्व चेयरमैन के आवास पर पहुँची, तो पुष्प वर्षा और शंखनाद से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

IMG-20260327-WA0157

दो दिवसीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन Read More दो दिवसीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन

निशा बबलू सिंह ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री राम की आरती उतारी। भक्ति में सराबोर पूर्व चेयरमैन ने रामचरितमानस की सुप्रसिद्ध चौपाइयों के माध्यम से प्रभु के अलौकिक रूप का गुणगान किया ठाकुर भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी नगर की मुख्य गलियों से होकर गुजरी इस विशाल शोभायात्रा का पूर्व चेयरमैन के आवास पर पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया गया। उन्होंने न केवल श्री राम-जानकी के स्वरूपों का पूजन-अर्चन किया, बल्कि शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं का जलपान और अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

सैफई  आयुर्विज्ञान  संस्थान मॉनिटर घोटाला-2 ! Read More सैफई  आयुर्विज्ञान  संस्थान मॉनिटर घोटाला-2 !

उनके आवास पर उमड़ी भारी भीड़ ने इस उत्सव को एक महोत्सव का रूप दे दिया। इस गौरवमयी अवसर पर निशा बबलू सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों को राम नवमी की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम का जीवन हमें धैर्य, त्याग और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राम ही पार लगाएंगे और प्रभु की कृपा से हमारे क्षेत्र में शांति, सौहार्द और खुशहाली का वास बना रहेगा।

किसानों के लिए मुसीबत बने छुट्टा पशु Read More किसानों के लिए मुसीबत बने छुट्टा पशु

इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ इस धार्मिक उत्सव में सहभागिता की।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें