रोरवा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण में मानक की अनदेखी व कार्य अधूरा ,उठी जाँच की मांग

लोगों में आक्रोश, कथित भ्रष्टाचार के मामले में काँग्रेसियों ने दिया धरना प्रदर्शन की चेतावनी

राजेश तिवारी Picture
Published On

संबंधित विभाग के अधिकारियों के नाक के नीचे हो रहा भ्रष्टाचार , अधिकारी मौन

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन / सोनभद्र -

नव सृजित विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत रोरवा में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बतातें चलें कि शिकायतकर्ता मदन गुप्ता ने अनियमितता के मामले में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया किन्तु कोई ठोस कारगर पहल नहीं हुई। कोई कार्रवाई न होता देख शिकायतकर्ता ने नवम्बर 25 में नाली मरम्मत व ढक्कन् लगाए जाने के बावत् जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर नाली मरम्मत व ढक्कन लगाने की गुहार लगाई गई थी।

IMG-20260120-WA0016(3)

नवारंभ उत्सव के साथ बाल वाटिका नामांकन अभियान की शुरुआत Read More नवारंभ उत्सव के साथ बाल वाटिका नामांकन अभियान की शुरुआत

जिसके जाँच के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने जाँच आख्या में दिखाया गया कि प्रकरण की जाँच ए डी ओ पंचायत कोन द्वारा कराया गया जिसकी जाँच में पाया गया कि नाली मरम्मत की अवश्यकता है और संबंधित सचिव द्वारा ग्राम पंचायत की कार्यवाही में सम्मिलित कर स्टीमेट तैयार कर लिया गया है।

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं,दिए त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के  निर्देश Read More जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं,दिए त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

IMG_20260330_153156

ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत चोरी की योजना बना रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार Read More ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत चोरी की योजना बना रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जबकि शिकायतकर्ता द्वारा कई वर्षों से संबंधित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, ग्राम प्रधान , सचिव से बार बार संपर्क किया गया किन्तु ग्राम प्रधान / प्रतिनिधि की मनमानी व दबंगई के बदौलत कार्य पूरा नहीं हो सका वहीं संबंधित ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं । जबकि ढक्कन के निर्माण में मानक की अनदेखी व भारी अनियमितता के संबंध में शिकायतकर्ता ने ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों को साक्ष्य के साथ अवगत कराया किन्तु जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा सिर्फ जाँच के नाम पर भ्रमित किया गया।

IMG_20260330_153220

जिसके क्रम में शिकायतकर्ता मदन गुप्ता ने पुन : मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए विकास खण्ड कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपकर जाँच की मांग करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनयकांत चतुर्वेदी ने  नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल ब्लॉक अध्यक्ष को ठेंगा नहीं दिखाया बल्कि पूरे कांग्रेस पार्टी को ठेंगा दिखाते हुए मजाक उड़ाया गया है जिससे पार्टी के लोगों को आघात पहुंची है।

IMG-20260324-WA0138

उन्होंने जिले के जिम्मेदार अधिकारियों व जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि व जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने आगे स्पष्ट किया है कि अगर नाली कार्य तत्काल पूर्ण नहीं कराया गया तो जनपद के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोन ब्लॉक में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रसाशन की होगी। बतादें कि ग्राम पंचायत रोरवा में कथित भ्रष्टाचार व अनियमितता के मामले में जनपद स्तरीय तीन सदस्यीय जाँच कमेटी गठित की गई थी जो वर्तमान में जाँच प्रक्रिया प्रचलित है ।

IMG_20260330_153704

जिसके क्रम में पूर्व सांसद/ राज्यमंत्री स्व. सूबेदार प्रसाद के नजदीकी रिश्तेदार नागेंद्र नाथ ने बताया कि ग्राम पंचायत रोरवा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर किन्तु शिकायतकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके क्रम में एडीओ पंचायत सुनील पाल ने कहा कि मामले की जाँच के लिए संबंधित सचिव को अवगत करा दिया है अगर जाँच में मानक के विपरीत कार्य पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रकरण की जाँच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें