सिद्धार्थनगर में ट्रेलर और बाइक में आमने - सामने की टक्कर , दो युवकों की मौत
दोनों युवक किसी कार्य से बाइक से पथरा बाजार की ओर जा रहे थे
सिद्धार्थनगर | जिले के पथरा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 3 अप्रैल को दोपहर टेढिया बाजार के सामने टेढिया नहर पुलिया के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।मृतकों की पहचान कोतवाली बांसी क्षेत्र के फुलवापुर गांव निवासी दिनेश (28) पुत्र बाढू और सतीश (24) पुत्र खेदन के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी कार्य से बाइक से पथरा बाजार की ओर जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, जब वे टेढिया नहर पुलिया पार कर आगे बढ़े, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पथरा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल सतीश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकठ्ठा हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रेलर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि फरार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दो युवकों की मौत hindi news update Swatantra Prabhat Lucknow Siddharthnagar Breaking News पुलिस जांच सिद्धार्थनगर road accident Uttar Pradesh UP road accident सिद्धार्थनगर सड़क हादसा siddharthnagar accident news ट्रेलर बाइक टक्कर trailer bike accident up पथरा बाजार हादसा pathra bazar road accident double death accident up बांसी कोतवाली खबर टेढिया नहर पुलिया हादसा tragic accident hindi news trailer accident india bike accident news rural accident up


Comments