सड़क दुघर्टना में घायल कर्मी की उपचार के दौरान मौत, जताया शोक

उन्हें टैप्मो चालक ने ही अस्पताल में भर्ती करवाया था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा के मोहल्ला साहूकारा के टेक चन्द्र (56) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। मंगलवार को वह घर से ड्यूटी पर निकले थे। कुछ समय बाद उनके बेटे सचिन साहू के मोबाइल पर काल आई हमारा एक्सीडेंट हो गया है।हम अस्पताल में भर्ती हैं। तुरंत परिजन शहर अस्पताल पहुंचे, परिजनों के अनुसार रास्ते में कहीं टैम्पो पलट गया था। जिसके चलते वह घायल हो गए। उन्हें टैप्मो चालक ने ही अस्पताल में भर्ती करवाया था।
 
 जहां वृहस्पतिवार को देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही उनके निधन की खबर घर पहुंची पत्नी यशोदा का रो -रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे दो बेटे तीन बेटियां छोड़ गये हैं। आक्समिक निधन की खबर पर भाजपा के शिवमंगल सिंह राठौर,शोध प्रमुख ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी,चेयरमैन शकुंतला देवी ,पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता, अंजलि गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता , शिक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता, धनपाल सिंह, दीपिका बनर्जी, रेहान खान सुलभ अग्रवाल, ममता शंखधार रूबी,शीतल साहू ,आदि ने गहरा शोक जताया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार